- अंजलि सिन्हा
कुछ मायने में यह दौर अजीबोगरीब है। एक तरफ ‘निजी’ अत्यन्त महत्वपूर्ण होता जा रहा है, उसका दायरा बढ़ता जा रहा है, दूसरी तरफ निजी का सार्वजनिक जीवन में और सार्वजनिक का निजी मामलांे में हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। देखिये, महेन्द्रसिंह धोनी की पत्नी ने अपना एक निजी फोटो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें धोनी किसी चप्पल की दुकान में पत्नी के सैंडिल का फीता बांध रहे हैं। फिर तो प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गयी। किसी ने मि धोनी को अच्छे पति होने की बधाई दी तो किसी ने दोनों के प्यार की बातें कहीं। कइयों ने धोनी की भर्त्सना की कि उन्हें पत्नी को सीख देनी चाहिए। लोगों ने कहा कि धोनी युवाओं के फैन हैं और इससे गलत संदेश जाता है, आखिर साक्षी ने धोनी से ऐसा बदला किस बात का लिया आदि। बेकार की तारीफ या भर्त्सना में लोगों ने अपना समय गंवाया।