- अंजलि सिन्हा
बीते सोमवार को फ्रांस की राजधानी पैरिस के तमाम जानेमाने राजनीतिक और
सांस्क्रतिक कार्यालयों की महिला कर्मचारियों ने ठीक साडे चार बजे अपना
काम रोका। यह उनका विरोध का तरीका था ताकि पुरूषों की तुलना में महिलाओं को
मिलते कम वेतन का मुददा रेखांकित हो सके। दरअसल महिला अधिकारों की हिमायत
में संचालित एक नारीवादी न्यूजलेटर ने महिला कर्मचारियों को आवाहन किया था
कि वह अपना काम रोक दे। पुरूष एवं स्त्राी कर्मचारियों के बीच आज भी मौजूद
असमान वेतन को देखते हुए न्यूजलेटर ने कहा था कि 7 नवम्बर के आगे बाकी बचे
साल तक महिलाएं काम करती भी रहें तो यह एक तरह से ‘स्वैच्छिक काम’ होगा
क्योंकि उन्हें उतना वेतन कम मिलता है। /ीhttps://www.theguardian.com/ world/2016/nov/07/french- women-walk-out-work-pay- disparity-gender-pay-gap- equality/